फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फाइनेंसर और टेलर हत्याकांड पुलिस के लिए सिर दर्द बना

फाइनेंसर और टेलर हत्याकांड पुलिस के लिए सिर दर्द बना

Tue, 25 Dec 2018 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर और टेलर हत्याकांड पुलिस के लिए सिर दर्द बना
फाइनेंसर और टेलर हत्याकांड पुलिस के लिए बना सिर दर्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। फाइनेंसर और टेलर हत्याकांड का खुलासा करना पुलिस के लिए सिर दर्द बन गया है। क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस अभी तक अंधेरे में तीर चला रही है। पुलिस को दोनों हत्याकांड में अभी तक कोई ठोस क्लू नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस दोनों हत्याकांड के पीछे पैसों का लेनदेन ही मानकर जांच पड़ताल कर रही है।
बता दें मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की नौ दिसंबर की शाम 7 बजे के करीब बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर डाली थी। मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी टेलर मास्टर सरताज को भी 21 दिसंबर की शाम सात बजे पालिका मार्केट में दुकान पर काम करते समय फोन करके बुलाया था। 22 दिसंबर की सुबह टेलर का गोली लगा शव गांव भैंसी के पास गफूर के ईंट के भट्ठे के पास सड़क पर पड़ा मिला था। क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस दोनों हत्याकांड का खुलासा करने को रात दिन लगी हुई है। पुलिस की जांच पड़ताल में दोनों हत्याओं के पीछे पैसों का लेनदेन का मामला निकल कर सामने आ रहा है। इसके बावजूद पुलिस को अभी दोनों हत्याकांड में हत्यारों तक पहुंचने के लिए ठोस क्लू नहीं मिला है। पुलिस इन दोनों हत्याकांड के खुलासा को लेकर उलझ गई है और अभी तक अंधेरे में ही तीर चला रही है।
विज्ञापन

टेलर को साथ ले जाने वाले युवक की तलाश
खतौली। क्राइम ब्रांच टीम और पुलिस टेलर सरताज को साथ ले जाने वाले युवक को तलाश करने में जुटी है। पुलिस ने मंगलवार को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में टेलर के साथ जा रहे युवक की पहचान कराने को मोहल्ले को लोगों को क्लिप दिखाई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने फुटेज की मोबाइल में कैद की गई क्लिप को परिवार के लोगों को भी दिखाकर युवक की पहचान कराई। अभी तक दर्जी को साथ ले जाने वाले युवक की ठीक तरह से पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शक के आधार तीन चार युवकों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed