फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रदेश सरकार ने बंद पड़ी शुगर मिलों को चलवाया-गन्ना मंत्री

प्रदेश सरकार ने बंद पड़ी शुगर मिलों को चलवाया-गन्ना मंत्री

Sat, 08 Dec 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने बंद पड़ी शुगर मिलों को चलवाया-गन्ना मंत्री
भाजपा सरकार किसानों की हितैषी : सुरेश राणा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जानसठ। प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने कहा की केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की सबसे बड़ी हितैषी है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने चीनी का 2900 रुपये क्विंटल अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूनतम मूल्य तय करने का काम किया है। वहीं, प्रदेश की बंद पड़ी मिलों को चलवाकर किसानों को परेशानी से बचाया गया है।

शनिवार को मंत्री सुरेश राणा पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा के पश्चिम उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष यनेश तंवर की माता के निधन पर शौक प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि जहां पूर्व सपा और बसपा सरकार ने किसानों को बर्बाद करने का काम किया है। वहीं, भाजपा सरकार ने चार हजार करोड़ का सॉफ्ट ऋण देकर किसानों का भुगतान शत प्रतिशत कराने का काम किया है। सरकार ने चीनी मूल्य को अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय कर दिया है। इससे कम मूल्य पर चीनी नहीं बिकेगी। उन्होंने कहा पूर्व में सपा और बसपा सरकार में गन्ने का रकबा 20.5 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 5.5 लाख हेक्टेयर पहुंच गया है। इससे किसानों को लाभ पहुंचेगा और उनकी आमदनी भी बड़ी है। प्रदेश की 10 वर्षों से बंद पड़ी मिलों को चालू किया गया है। प्रदेश में कई नई मिलें लगाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। मुख्यमंत्री ने गन्ना मिलों में पर्ची के भू माफिया पर लगाम लगाने के लिए सोसायटी को किसानों की पर्ची वितरित करने का काम किया है। सरकार द्वारा आगामी दो सालों में एथेनॉल गन्ने के रस से जूस बनाने के मंजूरी दी गई है। पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर के आवास पर मुजफ्फरनगर के विधायक कपिल देव अग्रवाल, किसान मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रामकुमार सहरावत, योगेश कुमार वाल्मीकि, प्रवीन तंवर, ब्रजेश रस्तोगी, सभासद निशांत कांबोज, अश्वनी चौधरी, सुनील कश्यप, जिला पंचायत सदस्य अमित राठी, विवेक उपाध्याय सभासद, शिवकुमार सभासद, अमरजीत सैनी सभासद, सुरेंद्र बंसल, विकास गुप्ता सभासद, राजा कर्णवाल पूर्व सभासद, सरदार मीन छाबड़ा व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष, पूर्व सभासद राजेंद्र, हरिप्रकाश पूर्व सभासद, अनिल, महेश चंद शर्मा, विकाश गुप्ता, मनदीप छाबड़ा, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र बंसल आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed