फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महर्षि वाल्मीकि के आदर्शो पर चलने का आहवान

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शो पर चलने का आहवान

Fri, 26 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शो पर चलने का आहवान
महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शोभायात्रा समिति की ओर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक, पुरकाजी विधायक प्रमोद ऊंटवाल और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्ज्वलित समाजसेवी उमेश मित्तल, नरेंद्र गर्ग व सचिन सिंघल ने किया। क्षेत्रीय विधायक ने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। शोभायात्रा वाल्मीकि मंदिर से प्रारंभ होकर मोहल्ला सैनियान, दरबार, मेन बाजार, मैन चौक मंगलापुरी मंडी, गोकलपुर और मालदा बाग होती हुई वापस वहीं पर संपूर्ण हुई। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि का भव्य सजा रथ के साथ बनी झांकियां नागरिकों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में शामिल प्रसिद्ध बैंड बाजो ने धार्मिक धुने बजाकर धर्ममय वातावरण बन गया। सभासद उमेश गोयल, संजय सौदाई, मनोज सैनी, विशाल गर्ग, श्यामपाल कश्यप, डॉ. प्रवीण कुमार, सचिन सिंघल आदि रहे। आयोजन में महंत राजेश गिरी, रामकुमार मेहरा, ओमपाल मेहरा, नरेश धवन, अजय सौदाई, मोती राम, जयनंद टांक, सुनील लक्खा, अशोक धवन आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed