फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   माताओं को बताए फास्ट फूड और टीवी के नुकसान

माताओं को बताए फास्ट फूड और टीवी के नुकसान

Mon, 22 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
माताओं को बताए फास्ट फूड और टीवी के नुकसान
मुजफ्फरनगर। श्री गिरधारी लाल जैन मेमोरियल पब्लिक स्कूल में आयोजित मदर कांफ्रेंस में माताओं को फास्ट फूड एवं अधिक टीवी देखने से बच्चों पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव की जानकारी दी गई। माताओं को जीवनशैली में परिवर्तन कर स्वस्थ रहने के बारे बताया गया।
विज्ञापन

रविवार को स्कूल में आयोजित मदर कांफ्रेंस में केजी कक्षा के 300 बच्चों की माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों की आदतों से संबंधित जानकारी ली गई। जानकारी की गई कि बच्चे की सब्जी, दालें आदि खाने में कैसी रुचि है। जानकारी करने पर पता लगा कि अधिकांश बच्चेे फास्ट फूड चाऊमीन, पिज्जा, बर्गर आदि पसंद करते हैं। मोबाइल और टीवी देखने की अधिकता भी बच्चों को बीमार कर रही है। प्रधानाचार्या अलका जैन ने सभी माताओं को इन समस्याओं के निवारण के उपाय बताए। जीवनशैली में परिवर्तन कर बच्चों के साथ ही माताएं अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रख सकती हैं। उन्होंने बताया कि खान-पान की गलत आदतों के कार अधिकांश लोग ब्लड प्रेशर, शुगर, थायराइड, अर्थराइटिस जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। खानपान में थोड़ा बदलाव लाकर हम इन समस्याओं से बच सकते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित माताओं को वर्ष में एक बार पूरे शरीर की मेडिकल जांच कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed