{"_id":"5b86edd242c79246764179dd","slug":"151535569362-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आहवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा कार्यकर्ताओं से चुनाव में जुटने का आहवान
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपाइयों से चुनाव में जुटने का आह्वान
खतौली। सपा कार्यकर्ताओं की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। मोहल्ला नई आबादी में सपा नेता डा. मंसूर उल हक के आवास पर आयोजित बैठक में नगर अध्यक्ष शाहिद कुरैशी ने कहा कि भाजपा का झूठा चेहरा जनता के सामने आ गया है। आमजन की सुरक्षा की बात कहने वाली भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है। आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने चुनाव में गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का आह्वान करते हुए सपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने की बात कही। इरशाद जाट ने कहा कि भाजपा का पतन प्रारंभ हो गया है। प्रदेश में हुए उपचुनाव में जनता ने अपना मूड बता दिया कि आने वाला समय गठबंधन का होगा। इस दौरान सुलेमान परदेशी, काजी नईम एडवोकेट, अरशद मुल्तानी, वसीम कुरैशी, हाजी यूसुफ, आफाक, इमरान सिद्दीकी, काजी फैजान, जावेद, नईम मलिक, सद्दाम कुरैशी आदि मौजूद रहे।
ससुराल में दामाद को पीटा
रतनपुरी। गांव समौली में ससुराल में आए दामाद के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। हरिद्वार निवासी दिलाराम पुत्र सुमेर सिंह अपनी ससुराल समौली में जबर सिंह कश्यप के यहां आया हुआ था। बुधवार शाम को दिलेराम की शराब पीकर किसी बात को लेकर उसके सालों संतरपाल और रामबीर पुत्रगण जबर सिंह के साथ कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसके सालों संतरपाल और रामबीर ने अपने एक साथी प्रमोद पुत्र रामकिशन के साथ मिलकर दिलेराम के साथ मारपीट कर दी। दिलेराम के सिर में काफी चोट आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दिलेराम को अस्पताल भेजा। इस मामले में शाम तक थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।