{"_id":"5b86edc242c792464d1bbced","slug":"151535569346-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेताओं ने रेल मंत्री को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेताओं ने रेल मंत्री को दिया ज्ञापन
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों ने रेलमंत्री को ज्ञापन दिया
मुजफ्फरनगर। पूर्व विधायक अशोक कंसल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ज्ञापन देकर रेलवे से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान कराने की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से वर्ष 2012 में रेलवे व आरपीएफ द्वारा 12 भाजपा नेताओं के ऊपर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेने की मांग की गई। साथ ही रेलवे स्टेशन पर साईंधाम के सामने से होते हुए नई मंडी की तरफ खुलने वाला अंडरपास बनाए जाने की मांग की गई। इसके अलावा शालीमार एक्सप्रेस का रेलवे स्टेशन पर ठहराव समय पांच मिनट करने, इंटरसिटी एक्सप्रेस का विस्तार कालका तक किए जाने, लखनऊ जाने के लिए एक और ट्रेन चलाए जाने, राज्यरानी व संगम एक्सप्रेस का विस्तार मुजफ्फरनगर तक किए जाने की भी मांग की गई। रेल मंत्री से मिले प्रतिधिनिमंडल में डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, ठाकुर रामभूल सिंह आदि भी मौजूद रहे।
बेटी को बंधक बनाने का आरोप
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी महिला ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने बेटी की शादी रामपुरी निवासी युवक से की थी। आरोप है कि अवध विहार में रहने वाली पीड़िता की जेठानी उसकी बेटी को बरगलाकर अपने पास रखे हुए हैं। बेटी ससुराल जाना चाहती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। यही नहीं आरोपी ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का फर्जी केस भी डाल दिया है। पीड़िता ने बेटी को जेठानी के कब्जे से बंधनमुक्त कराने और कार्रवाई की मांग की है।