{"_id":"5b7f09ac42c79246300f5ef1","slug":"151535052204-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय के रास्ते को कुछ लोगों ने उखाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय के रास्ते को कुछ लोगों ने उखाड़ा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रास्ता बनवाने की मांग
जानसठ। गांव दक्षिणी घटायन में प्राथमिक विद्यालय व पंचायत घर के लिए बनाया जा रहे रास्ते को गांव के कुछ लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया। प्रधान ने तहसीलदार से शिकायत कर रास्ता बनवाने की मांग की है। गांव प्रधान प्रवीण कुमार ने तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी को शिकायत करते हुए बताया कि गांव में खसरा नंबर 199 रास्ते का नंबर है। इस रास्ते पर गांव के कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया हुआ था। शिकायत करने पर हल्का लेखपाल द्वारा रास्ते की पैमाइश करके निशानदेही कर दी थी। इस पर प्राथमिक विद्यालय व पंचायतघर के लिए रास्ता बनवाया जा रहा था, जिसे कब्जा करने वाले कुछ ग्रामीणों ने उखाड़ कर फेंक दिया। इससे ग्राम पंचायत को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, इन लोगों द्वारा रास्ते को भी बंद करके कब्जा लिया गया है। तहसीलदार पुष्कर नंाथ चौधरी ने जांच कराकर फिर से रास्ते को खुलवा करके बनवाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।