{"_id":"5b2e9c514f1c1bab6e8b97d1","slug":"151529781329-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना टोल प्लाजा पर आज से होगा टोल शुल्क लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना टोल प्लाजा पर आज से होगा टोल शुल्क लागू
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहाना। उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा मुजफ्फरनगर-सहारनपुर राज्य मार्ग का निर्माण कार्य समाप्ति की ओर है। रोहाना में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। वाहनों से टोल पर आज आधी रात से शुल्क वसूला जाएगा।
रामपुर तिराहे स्थित स्वामी कल्याणदेव आयुर्वेदिक कॉलेज से गागलहेड़ी तक 52 किमी तक का राज्यमार्ग उत्तर प्रदेश राज्य राज मार्ग प्राधिकरण देवबंद स्टेट हाईवे द्वारा तैयार किया गया है। रोहाना में भगवा रंग में टोल प्लाजा बनकर तैयार हो चुका है। टोल वसूली के लिये पिछले सप्ताह कैबिनेट में हरी झंडी दी गई थी। उपसा विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को 44 किमी तक मार्ग का टैक्स वसूली के लिये पत्र भेज कर आदेश जारी किया। परियोजना निर्माण प्रबंधक राजेश रंजन ने बताया की अभी रामपुर तिराहे से रोहाना मिल के पेट्रोल पंप तक सात किमी सड़क के साथ पुल निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसे शीघ्र पूरा कर दिया जायेगा। टोल प्लाजा के मैनेजर इतेंदर सिंह ने बताया की उपसा के अधिकारी का आदेश टैक्स वसूली के लिये आ चुका है, जिसे आज रात से लागू कर दिया जाएगा।