{"_id":"5b09adac4f1c1b9d6e8b4c25","slug":"151527360940-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बिल जमा कराने को लेकर किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बिल जमा कराने को लेकर किसान परेशान
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली के बिल संशोधित कराएं
रतनपुरी। क्षेत्र के किसानों को बिल जमा करने के लिए 15 किमी दूर खतौली जाना पड़ रहा है। किसानों को अपने खेतों के कामकाज छोड़कर गर्मी में काफी दूर जाना पड़ता है। दो माह पूर्व सिकंदरपुर बिजलीघर पर बिजली के बिल संशोधित करने और बिल जमा करने के लिए एक कर्मचारी की व्यवस्था थी, लेकिन पिछले दो माह से विभाग ने इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। बिजलीघर पर तैनात कर्मचारी को यहां से हटाकर खतौली बिजलीघर से अटैच कर दिया गया है, जिसके कारण अब सिकंदरपुर बिजलीघर पर बिल संशोधन और बिल जमा करने की सुविधा समाप्त हो गई है। भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, सतेंद्र सोम, संदीप सोम, रविकांत, सोनू सोम, जितेंद्र सोम, सुभाषचंद, कुलदीप सोम, तेजपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, आनंद सोम, लीलू जैन, विनोद कुमार आदि ने उच्चाधिकारियों से सिकंदरपुर बिजलीघर पर पहले की तरह बिजली के बिल संशोधित करने और बिल जमा करने की सुविधा को प्रारंभ कराने की मांग की है।
छबील लगाकर शर्बत पिलाया
मंसूरपुर। बस स्टैंड पर विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छबील लगाकर राहगीरों व बस यात्रियों को शर्बत पिलाया। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने जल बचाने का अभी संकल्प लिया। इस अवसर पर शेखर पंडित, अनु, शिवम चौधरी, तरुण त्यागी, मुकुल शर्मा, अर्जुन पंडित, आयुष यादव, बजरंगी, शुभम कुमार आदि का सहयोग रहा। उधर, घासीपुरा में नेशनल हाईवे पर डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने छबील लगाकर शर्बत व पानी पिलाया।