फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नुमाईश में जिले की प्रतिभाओं को मौका देंगे: डीएम

नुमाईश में जिले की प्रतिभाओं को मौका देंगे: डीएम

Fri, 25 May 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नुमाईश में जिले की प्रतिभाओं को मौका देंगे: डीएम
नुमाइश में जिले की प्रतिभाओं को मौका देंगे: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नुमाइश में तीन जून से लेकर दो जुलाई तक होने वाले कार्यक्रमों की जिला प्रशासन ने घोषणा कर दी है। इस बार सांस्कृतिक और संदेश देने वाले कार्यक्रमों की अधिकता रहेगी। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि जिले की प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा। एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने कहा कि नुमाइश में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। छेड़खानी जैसी घटना कोई नहीं कर पाएगा।

कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता में डीएम ने कहा कि 2012 के बाद पहली बार नुमाइश का आयोजन किया जा रहा है। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के माध्यम से जनपद की प्रतिभाओं को सामने लाने का काम किया जाएगा। लोगों को प्रेरित करने वाले और प्रेरणा देने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे। किसी से नकद चंदा नहीं लिया जाएगा। यदि कोई चंदा देता है तो उसे रसीद दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदर्शनी में तहबाजारी का ठेका एक करोड़ 63 लाख का छोड़ा गया है। लगभग दो करोड़ की आमदनी नुमाइश को होगी। सबकुछ पारदर्शी रहेगा। एसएसपी अनंत देव ने कहा कि नुमाइश में कानून व्यवस्था से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। छेड़खानी जैसी घटनाएं नहीं होने दी जाएगी। तीस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कार्यक्रमों के हिसाब से फोर्स की तैनाती रहेगी। एडीएम प्रशासन हरीशचंद्र ने नुमाइश में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में बताया। नुमाइश का शुभारंभ तीन जून को शाम छह बजे से होगा। इसी दिन शाम को भजन संध्या आयोजित होगी। गंगा-जमुनी तहजीब को नुमाइश में पेश किया जाएगा। कुल 67 कार्यक्रम होंगे। इनमें प्रतिदिन अलग मुख्य अतिथि रहेगा। इस बार कई कार्यक्रम यादगार रहेंगे। वार्ता में एडीएम वित्त सियाराम मौर्य, सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed