{"_id":"5b0713d24f1c1bb16e8b4689","slug":"151527190482-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा बढने के साथ ही बढी बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा बढने के साथ ही बढी बीमारियां
Updated Fri, 25 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
पारा बढ़ने के साथ जिले में बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। बच्चे डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में 14 बच्चे भर्ती हैं। निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
भीषण गर्मी के चलते पारा यहां लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा है। गर्मी की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे ही आ रहे हैं। बच्चों को बुखार और डायरिया हो रहा है। जिला चिकित्सालय में 14 बच्चे भर्ती हैं। बच्चा वार्ड में भर्ती इन बच्चों का उपचार चल रहा है। सभी डायरिया और बुखार से पीड़ित हैं। जिला चिकित्सालय के साथ निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। बुखार की चपेट में बच्चे और बूढे़ अधिक आ रहे हैं। तापमान बढ़ने-घटने से यह स्थिति बनी है। सीएमओ पीएस मिश्रा का कहना है कि गर्मी के कारण बुखार और डायरिया अभी इतना ज्यादा नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी कर रखी है। सभी चिकित्सालयों में ओआरएस के घोल के साथ संबंधित दवाएं उपलब्ध हैं। चिकित्सकों को विशेष तैयारी के लिए कहा गया है।