{"_id":"5ad3a5be4f1c1b350a8b4b62","slug":"151523819966-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को करेंगे संघर्ष
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेंगे संघर्ष
मुजफ्फरनगर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला सम्मेलन में पुरानी पेंशन बहाली को संकल्प लिया गया। संस्था के प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सरकार की नई पेंशन योजना में खामियां हैं। शिक्षक और कर्मचारी हक के लिए संघर्ष करें।
एसडी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित जिला सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि नई पेंशन योजना देश का सबसे बड़ा घोटाला साबित होगी। तीस अप्रैल को दिल्ली में देश भर के शिक्षक और कर्मचारी अपने हक के लिए आवाज उठाएंगे। पुरानी पेंशन योजना से करीब 48 लाख कर्मचारी अपने हक से वंचित कर दिए गए हैं। पुरानी पेंशन शिक्षक और कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र नागर एवं संचालन अरुण कुमार, तेजप्रताप वाजपेयी, राकेश पासी ने किया। प्रीतवर्धन शर्मा, अतुल बालियान, अजय पाल सिंह, संजीव बालियान, कपिल तोमर, हुकुमचंद शर्मा, हरकेश सिंह, वकार हुसैन, सुधीर चौधरी, किरण, मंजू, उषा रानी, अंजलि धीमान, रजनी, राजेश्वर प्रसाद, जय गिरि, रुपक राणा, अजहर साबिर, अंशुल सैनी, अरविंद मलिक, महेंद्र सैनी, राजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
कासमपुर के शिक्षक रणवीर सिंह सम्मानित
मुजफ्फरनगर। राजकीय हाईस्कूल कासमपुर के शिक्षक रणवीर सिंह को राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ रोहतक हरियाणा में आयोजित कार्यक्रम में देश के अलग-अलग प्रांतों से दो-दो शिक्षकों का चयन किया गया। रणवीर सिंह के साथ मेरठ के सोलाना स्थित राजकीय हाईस्कूल के शिक्षक प्रदीप कुमार को भी सम्मान के लिए चुना गया। विद्यापीठ के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश एवं हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने यह सम्मान प्रदान किया।