फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   भाजपा हर सेक्टर पर मनायेगी अंबेडकर जयंती

भाजपा हर सेक्टर पर मनायेगी अंबेडकर जयंती

Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
भाजपा हर सेक्टर पर मनायेगी अंबेडकर जयंती
मुजफ्फरनगर। दो अप्रैल को जिले में दलितों के आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव के बाद से बदले हालात को देखते हुए भाजपा ने दलितों के बीच सक्रियता बढ़ाने का काम शुरू कर दिया है। भाजपा की जिला स्तर की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सेक्टर पर 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनायेगी।
विज्ञापन

भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत के आवास पर बैठक में सांसद डॉ संजीव बालियान मुख्य अतिथि रहे। बैठक में जिले के सभी 167 सेक्टरों पर 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने डॉ देशबंधु तोमर को कार्यक्रम का जिला संयोजक नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता जोर शोर से तैयारियों में जुट जाये। सांसद बालियान ने कहा कि बाबा साहब देश के पहले कानून मंत्री थे। सभी को मताधिकार का हक उन्होंने ही दिया। बैठक में राजकुमार छाबड़ा, विनित कात्यान, मनोज लोहड्डा, शरद शर्मा, बबीता गुप्ता, विदेश नागर, संजय गर्ग, प्रवीण शर्मा, संजीव शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन


शिवचौक पर उपवास
मुजफ्फरनगर। सांसद डॉ संजीव बालियान ने बताया कि 12 अप्रैल को वह शिव चौक पर उपवास रखेंगे। कांग्रेस द्वारा संसद सत्र नहीं चलने देने के विरोध में पार्टी ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की एक साल की उपलब्धि बताई
मुजफ्फरनगर। भाजपा ने एक साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया। विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि पार्टी की योजनाएं आम आदमी तक जानी चाहिए।
आदर्श कालोनी स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक कपिलदेव ने कहा कि कार्यकर्ता डोर टू डोर जाकर सरकार उपलब्धि बतायें। मोदी सरकार ने चार साल में और योगी सरकार ने एक साल में जो कार्य किए हैं, जनता के बीच जाने चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को गरीब जनता के बीच जाकर यह विश्वास दिलाना है कि मोदी और योगी की सरकार उन्हीं के लिए कार्य कर रही है। पीएम आवास योजना, उज्जवला योजना हमारे पास बड़े उदाहरण है। जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी ने पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में बताया। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, यशपाल पंवार, भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष कार्यक्रम में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed