{"_id":"5a9ed6dc4f1c1b8e238bc29f","slug":"151520359132-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिलों का ओवरलोड खत्म कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिलों का ओवरलोड खत्म कराया
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शुगर मिलों में ओवरलोड से परेशान किसान की कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। मिल प्रशासन अपने अनुसार कार्रवाई कर रहे थे। इसको लेकर मंगलवार को रालोद की पश्चिमी उप्र महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा रमा नागर ने जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात कर यह समस्या उठाई। इसके बाद गन्ना विभाग हरकत में आया।
चीनी मिलों में गन्ना डालने आने वाले किसानों से ओवरलोड के नाम पर परेशान किया जा रहा था। इससे मोरना क्षेत्र के साथ कई गांवों के किसान समस्या से जूझ रहे थे। इसको लेकर कोई हल नहीं मिल सका था। चूंकि वर्तमान में गन्ना पर्चियों की बड़ी समस्या बनी है। मंगलवार को रालोद के पश्चिमी उप्र महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमा नागर ने जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात कर किसानों की समस्या को उठाया। जिला गन्ना अधिकारी से इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। रमा नागर ने बताया कि खतौली, टिकौला और खाईखेड़ी मिल में ओवरलोड की समस्या बनी है। इस पर जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश यादव ने गन्ना विकास परिषद मोरना के सचिव यशपाल ढाका से उक्त मिलों का ओवरलोड वापस करने के निर्देश दिए। इस कार्रवाई से टिकौला, खाईखेड़ी और खतौली मिल में गन्ना डालने वाले सैकड़ों किसानों को राहत मिल गई। इस दौरान यशपाल नागर, बाबू खान, अमित कुमार, जगपाल सैनी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।