फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एमडीए ऑनलाइन पास करे नक्शा: मंडलायुक्त

एमडीए ऑनलाइन पास करे नक्शा: मंडलायुक्त

Sat, 24 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
एमडीए ऑनलाइन पास  करे नक्शा: मंडलायुक्त
मुजफ्फरनगर। एमडीए में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने कहा कि विभाग संसाधनों को सुदृढ़ करें। प्राधिकरण का लैंड बैंक शून्य है, इसे बनाया जाए। मानचित्र प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और इससे आय बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए अधिक से अधिक कार्य ऑनलाइन किए जाएं। शुक्रवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने निरीक्षण भवन सभागार में एमडीए की 38वीं बोर्ड बैठक का आयोजन किया। वित्तीय वर्ष 2017-18 मे मानचित्रों से आय छह लाख की प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन यह जनवरी 2018 तक 3.53 लाख की प्राप्ति हुई। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं दुर्लभ अल्प आय वर्ग के लिए आवासीय योजना के अंतर्गत प्राधिकरण के पास भूमि उपलब्ध नहीं होने के कारण योजना का क्रियान्वयन नहीं हो सका है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2018-19 में दो करोड़ का अनुमानित प्रावधान किया गया है। अमृत योजना एवं ईजी ऑफ डूइंग बिजनेस की भी तैयारियों को पूरा करने के लिए कहा गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दुर्बल आय वर्ग के लिए भवनों के निर्माण के लिए भू-स्वामियों से आपसी समझौते के आधार पर क्रय किए जाने के लिए विश्लेषण अनुमोदन प्रदान किया गया। इस दौरान डीएम राजीव शर्मा और नगर पालिका अध्यक्षा अंजू अग्रवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed