{"_id":"5a8f10204f1c1b8e238ba348","slug":"151519325216-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित
Updated Fri, 23 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित
मुजफ्फरनगर। सरकुलर रोड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग बच्चों को अनके उपकरण वितरित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि समाजसेवा करना बड़ा पुण्य है। दिव्यांग बच्चों को सहारे की नहीं, सहायता की आवश्यकता होती है। इसलिए इनकी सेवा और सहायता अवश्य करनी चाहिए।
शिविर का उद्घाटन सीडीओ अंकित अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों, व्यक्तियों के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। इसके लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाए, ताकि वह दिव्यांग परिजन, परिचितों को योजनाओं का लाभ दिला सके। ऐसे बच्चों को सहारे की नहीं, सहायता की आवश्यकता है। इसके बाद विद्यालय के करीब 25 बच्चों को व्हीलचेयर, चार को ट्राईसाइकिल, 80 बच्चों को भी विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। इस मौके पर वक्ताओं ने बच्चों को महापुरुषों के आदर्शों पर चलने के साथ बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों से भी बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की गई। खंड शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, बीईओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
मौलाना कलाम की पुण्यतिथि मनाई
मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया मुत्तेहिदा महाज के कार्यकर्ताओं ने प्रथम शिक्षा मंत्री, इमाम उल हिंद मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की 60वीं पुण्यतिथि मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। महबूब आलम एडवोकेट ने कहा कि जंग-ए आजादी के दौरान मौलाना आजाद को सबसे अधिक समय जेल रखा गया। वक्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलकर देश, समाज में तरक्की के लिए युवाओं को प्रेरित किया। अध्यक्षता शाहनवाज आफताब और संचालन महबूब आलम ने किया। मौलाना जुबैर कासमी, मौलाना गुलजार कासमी, हाफिज शाहिद, फैजयाब खां, हाजी मनव्वर एडवोकेट, असद जमा एडवोकेट, हाजी असलम, अनवर अली, मुजफ्फर खां, शाहबाज खां, अब्दुल हक सहर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंदिर पर मेला तीन मार्च को होगा
मुजफ्फरनगर। शामली रोड नदी घाट स्थित मां शाकुंभरी एवं मां बाला सुंदरी की ऐतिहासिक संयुक्त पीठ प्राचीन देवी मंदिर पर तीन मार्च को वार्षिक मेले का आयोजन होगा। समिति के सचिव प्रवक्ता गुरुजी संजय कुमार ने बताया कि मेले के दिन सुबह सात बजे से विशेष पूजा-अर्चना होगी। मेेले का विशेष महत्व है।