{"_id":"5a8c6d414f1c1b5e028b65b4","slug":"151519152449-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंप लगाकर 5.50 लाख रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंप लगाकर 5.50 लाख रुपये वसूले
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंप लगाकर 5.50 लाख रुपये वसूले
जानसठ। गांव घटायन में विद्युत निगम द्वारा बिल वसूली के लिए कैंप लगाया गया। गांव उत्तरी घटायन, दक्षिण घटायन, सोंहजनी, नूनीखेड़ा आदि चारों गांवों के बिल ठीक किए गए। साथ ही उपभोक्ताओं के 122 बिल सही कर 5.50 लाख रुपये जमा कराए।
मंगलवार को गांव घटायन में स्थिति नवनिर्मित बिजलीघर पर बिल ठीक कराने के साथ ही उपभोक्ताओं से बिल की वसूली की गई। गांव में लगे कैंप में विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता अनुराग भल्ला ने गांव के उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सरकार प्रदेश विद्युत सेवा को बेहतर करने के लिए प्रयासरत है। लगातार विभाग के अधिकारी व कर्मचारी गांव में जाकर जगह जगह कैंप लगाकर बिजली के बिलों को ठीक भी कर रहे हैं और पैसा वसूल कर सरकार के खाते में भेज रहे हैं, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर से बेहतर बिजली की सुविधा मिल सके। गांव घटायन में लगे इस कैंप में मुख्य रूप से उपखंड अधिकारी भुवनराज सिंह, अवर अभियंता अजय कुमार, लिपिक बोबी लाल, भारत सिंगल, राधिका, सचिन के अलावा संविदा कर्मचारी विनय, सनोज, राजू, महेंद्र, डिंपल, उदयवीर आदि मौजूद रहे।