फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो छात्रों को बस ने टक्कर मारी

दो छात्रों को बस ने टक्कर मारी

Fri, 16 Feb 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
दो छात्रों को बस  ने टक्कर मारी
दो छात्रों को बस ने टक्कर मारी
विज्ञापन

शाहपुर। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का पेपर देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र घायल हो गए।
कस्बे के आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज का इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का केंद्र पुरा गांव मे स्थित अरविंद इंटर कॉलेज में लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट का भौतिक विज्ञान का पेपर था। कस्बे के छात्र आदिल अंसारी व शाकिर पेपर देकर लौट रहे थे। दोनों छात्र जब काबे में मित्तल मार्केट के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने छात्रों की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र नीचे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क निर्माण का किया शिलान्यास
शाहपुर। ऐतिहासिक गांव सोरम में ग्राम प्रधान ने पर्यटन मंत्रालय द्वारा दो करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो किमी सड़क के निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

शाहपुर के गांव सौरम में स्थित ऐतिहासिक चौपाल पर पिछले डेढ़ वर्ष पूर्व हुए अपने अभिनंदन समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉक्टर महेश शर्मा ने बालियान खाप के मुखिया चौधरी नरेश टिकैत, सांसद डॉ संजीव बालियान व ग्रामीणों के बीच ऐतिहासिक चौपाल को पर्यटन स्थल के रूप में दर्ज करवाने की घोषणा करने के साथ गांव में प्रसिद्ध चौपाल का जीर्णोद्धार कराने के साथ गांव में विकास कार्य कराने के अलावा गांव को हाईवे से जोड़ने की घोषणा की थी। पर्यटन मंत्रालय द्वारा गांव में दो किलोमीटर सीसी सड़क के निर्माण के लिए दो करोड़ बीस लाख रुपये जारी कर दिए। सड़क निर्माण की रकम जारी होते ही ग्राम प्रधान करणवीर सिंह ने ऐतिहासिक चौपाल से नारियल फोड़कर सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभापति चुने गए अरुण बालियान
शाहपुर। सहकारी गन्ना समिति मंसूरपुर के सभापति पद पर कुटबी गांव के अरुण बालियान ने हैट्रिक लगाते हुए अपना परचम लहराया।
सहकारी गन्ना समिति मंसूरपुर के सभापति पद पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान के चचेरे भाई अरुण बालियान ने सन 2006 में पहली बार सहकारी गन्ना समिति मंसूरपुर का सभापति का चुनाव लड़ा और विजय हासिल की। इसके बाद 2009 में दूसरी बार इस पद पर विरोधी उम्मीदवार को हराकर एक बार फिर सफलता हासिल की। इसके बाद चुनाव नहीं हुए और वह लगातार इस पद पर बने रहे। फरवरी 2018 में हुए चुनाव में सभापति पद पर निर्विरोध निर्वाचित होकर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed