फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सहकारी समिति चुनाव को भाजपा की बैठक

सहकारी समिति चुनाव को भाजपा की बैठक

Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति चुनाव को भाजपा की बैठक
जानसठ। सहकारी समिति चुनाव को लेकर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रदेश में स्थानीय निकाय के बाद सहकारी समितियों पर भी बीजेपी का झंडा लहराने के लिए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला हुसैनपुरा में भाजपा नेता नेत्रपाल कश्यप के आवास पर बैठक हुई। जिसमें सहकारी समिति भलेड़ी, सलारपुर, नंगला मंदौड़, घटायन आदि गांवों की सहकारी समिति के 20 जनवरी को होने वाली चुनाव प्रक्रिया को लेकर मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल मंथन किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थानीय निकाय के बाद सहकारी समितियों पर भी भाजपा का कब्जा कराने के लिए कार्यकर्ता एकजुट रहे। 2019 के चुनाव को देखते हुए पार्टी हाईकमान के निर्देश हैं कि सहकारी समितियों के चुनाव को भी स्थानीय निकाय चुनाव की तरह ही लड़ा जाएगा। संचालन मुकेश शर्मा ने किया। बैठक में ब्रजेश रस्तोगी, सहकारी समिति कैलावड़ा के चेयरमैन विजेंद्र कुमार, पवन अहलावत, चंद्रकांता, नरेश शर्मा, राजू भैया वाल्मीकि, गौरव भटनागर, आशीष सैनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार घायल
मोरना। भैंसा बुग्गी की टक्कर लगने से बाइक सवार घायल हो गया। भोपा क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी स्थित होली चौक के पास किसान भैंसा बुग्गी को पीछे कर रहा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे बाइक सवार भोकरहेड़ी के मोहल्ला सेठपुरी निवासी सावन पुत्र मनोज वाल्मीकि की बाइक में बुग्गी की टक्कर लग गई। जिससे सावन बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को निजी वाहन द्वारा अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed