{"_id":"5a53c2914f1c1b4d198b5b9b","slug":"151515438737-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी न करने पर फोन पर दी हत्या की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी न करने पर फोन पर दी हत्या की धमकी
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी न करने पर फोन पर दी हत्या की धमकी
मुजफ्फरनगर। एक युवक ने महिला को फोन पर धमकी दी कि यदि उसने अपनी बेटी की शादी उससे नहीं की तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस धमकी से परिजन दहशत में है। महिला ने शहर कोतवाली पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके फोन पर काफी दिनों से किसी युवक का फोन आ रहा है, जो कहता है कि यदि उसने अपनी बेटी की शादी उसके साथ नहीं की, तो वह उसकी हत्या करा देगा। आरोपी द्वारा महिला को लगातार धमकी दी जा रही है, जिसके चलते उसका परिवार दहशत में है। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
फेसबुक पर गलत संदेश
प्रसारित करने का मुकदमा
मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसे बदनाम करने की नीयत से फेसबुक पर गलत संदेश प्रसारित कर दिया।
थाना सिविल लाइन के ब्रहमपुरी निवासी अंकित नामदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अगस्त 2015 को फेसबुक के माध्यम से उसकी मानहानि करने के उद्देश्य से रितिका की आईडी से एक इलेक्ट्रॉनिक संदेश प्रसारित हुआ। 21 अगस्त 2015 को पूजा की आईडी से भी इसी तरह का संदेश राधा सिंघल को टेग किया गया। 27 अगस्त को पवन नामदेव ने भी एक संदेश प्रसारित किया। इस तरह के संदेशों से उसकी समाज में प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया था। एसएसपी के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस को मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।