फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बर-ना अनुमति नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर

बर-ना अनुमति नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर

Tue, 09 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
बर-ना अनुमति नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर
बिना अनुमति नहीं बजेंगे लाउडस्पीकर
विज्ञापन

जानसठ। एसपी देहात अजय सहदेव की अध्यक्षता में आयोजित एस 7 व एस 10 की बैठक में कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश हैं कि धार्मिक स्थलों पर लगे लाउड स्पीकरों की शीघ्र अनुमति करा लें।

बैठक में एसपी देहात अजय सहदेव ने कहा कि न्यायालय के आदेशों के अनुसार सभी धार्मिक स्थलों पर बजने वाले लाउडस्पीकर की परमीशन सभी धर्मों के लोग करा लें। किसी भी धार्मिक स्थल पर बिना परमीशन के लाउडस्पीकर बजते हुए पाए गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 26 जनवरी के अवसर पर एस 7 एस 10 के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। सभासद अब्दुल्ला कुरैशी ने क्षेत्र में हो रही गोकशी के बारे में बताते हुए कहा कि कुछ असामाजिक तत्व क्षेत्र की फिजा बिगाड़ने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। सीओ एसकेएस प्रताप ने कहा कि पुलिस लगातार ऐसे तत्वों के खिलाफ नजर गड़ाए हैं। फिर भी यदि कहीं कोई सूचना मिलती है तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान एसपी देहात अजय सहदेव व सोओ एसकेएस प्रताप सिंह ने चौकीदारों को कंबल वितरित किए। इस दौरान चेयरमैन प्रविंद्र भड़ाना, वरिष्ठ उप निरीक्षक लेखराज सिंह, एसआई मनोज यादव, धर्मवीर, नवीन कुमार, सभासद प्रवीन तंवर, मोहम्मद इमरान प्रधान, इस्लाम, मुस्तकीम राव, जाकिर राव, प्रवीण पंवार, ब्रजेश रस्तोगी, राजीव गुप्ता, विकास गुप्ता, अनुज कुमार सैनी सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed