फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सफाई कर्मी नहीं माने, आज से हड़ताल शुरु

सफाई कर्मी नहीं माने, आज से हड़ताल शुरु

Tue, 09 Jan 2018 01:09 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी नहीं माने, आज से हड़ताल शुरु
शहर में आज से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नगरपालिका परिषद में सफाई कर्मचारियों के आंदोलन को समाप्त कराने के लिए चेयरमैन अंजू अग्रवाल का प्रयास भी विफल हो गया। सफाई कर्मचारी संघ ने अपने धरने को खत्म करते हुए कामबंद हड़ताल का एलान कर दिया। मंगलवार से शहर के सभी 50 वार्डों में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।
सफाई कर्मचारी बोनस, संविदा कर्मियों के एरियर के भुगतान, ठेका कर्मियों का करीब पांच माह का बकाया वेतन, कर्मचारियों को उपकरण और रेहडे़ आदि दिलाने सहित 21 मांगों को पूरा करने के लिए संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष राजू वैद और महामंत्री मदन लाल वाल्मीकि के नेतृत्व में चार जनवरी से धरना दे रहे हैं। इससे पहले ईओ को 26 दिसंबर को मांग पत्र सौंपा था। इसमें तीन जनवरी तक का समय दिया गया था। इस दौरान ईओ विकास सैन ने वार्ता की, इसके पश्चात, पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने वार्ता कर सफाई कर्मियों को आंदोलन खत्म कर शहर विकास में साथ आने की अपील की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरएस राठी ने भी वार्ता कर समझाने का प्रयास किया, लेकिन गतिरोध कायम रहने के कारण तीनों वार्ता ही विफल हो गई। शहरवासियों की समस्या को देखते हुए सोमवार को चेयरमैन अंजू अग्रवाल ने सफाई कर्मचारी संघ नेताओं के साथ वार्ता की। चेयरमैन ने पालिका की आर्थिक स्थिति से अवगत कराते हुए कर्मचारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील कर जायज मांगों पर विचार करने का भरोसा दिया, लेकिन घंटों की जद्दोजहद के बाद भी संघ नेता अपनी मांगों पर अड़े रहे और करीब 55 लाख रुपये का बोनस जारी कराने की मांग की। इस पर गतिरोध नहीं टूटा और संघ नेताओं ने वार्ता का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद संघ महामंत्री मदनलाल ने टाउनहाल स्थित कार्यालय में सामान्य सभा का आयोजन किया और पालिका प्रशासन पर सफाई कर्मचारियों के हितों के विपरीत कार्य करने के आरोप लगाए। कहा कि पालिका ईओ ने एटूजेड को सात लाख रुपये का भुगतान किया, ठेकेदारों का भुगतान हुआ, लेकिन सफाई कर्मचारियों को बोनस देने के लिए पालिका को कंगाल बताया जा रहा है। ये नीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मंगलवार से शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की घोषणा की। कहा सभी 50 वार्डों में कामबंद हड़ताल रहेगी। चेयरमैन अंजू अग्रवाल का इस संबंध कहना है कि पालिका की वित्तीय स्थिति अभी ठीक नहीं है। बजट कम होने के कारण आवश्यक कार्यों पर ध्यान दिया जा रहा है। सफाई कर्मचारियों के आंदोलन से शहर के कई वार्डों में परेशानी पैदा हो रही है, इसी को देखते हुए आज वार्ता की गई, लेकिन संघ नेता अपनी जिद पर अड़े हैं।
विज्ञापन


महिलाओं को नौकरी में दिलाएं आरक्षण
मुजफ्फरनगर। लोहियानगर की हौज वाली मस्जिद में फलाह-ए-इंसानियत वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में उलमा, मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने सभा का आयोजन किया। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार का तीन तलाक पर बिल पारित करना गलत है। तीन तलाक पर मुस्लिम में फैसला कुरान-हदीस की रोशनी में होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षण की व्यवस्था करे। इस मामले को लेकर 14 जनवरी को सभा का आयोजन होगा। बैठक की अध्यक्षता डॉ शमीमुल हसन और संचालन शमशाद कुरैशी ने किया। इस दौरान कारी मोहम्मद खालिद कासमी, नूरइलाही साबरी, हकीम रब्बानी, मौलाना जैनुद्दीन, मौलाना हुजैफा, कारी सलीम, मौलाना मसीउल्ला, मौलाना इंतजार, कारी अहसान, हाजी तसलीम, हाजी अताउर्रहमान, सरफराज हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारिणी का गठन किया
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी ने वार्डों में अपनी पकड़ बनाने के लिए कार्यकारिणी घोषित की है। वार्ड 22 में अध्यक्ष नौशाद पहलवान, उपाध्यक्ष जब्बार कुरैशी, महामंत्री मोहम्मद इमरान अंसारी, मंत्री मोहम्मद लियाकत अली, संगठन मंत्री शान मोहम्मद अंसारी, कोषाध्यक्ष रौनक अली, सचिव गुलसनव्वर अंसारी को नियुक्त किया गया है। इस दौरान पदाधिकारियों ने सभा कर समस्याएं उठाने का संकल्प लिया है।

विचार विमर्श किया
मुजफ्फरनगर। फेडरेशन ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री का एक होटल में पारिवारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, नीलकमल पुरी, अध्यक्ष मोहन प्रकाश बंसल, अरुण खोसला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक कपिल देव अग्रवाल ने भी विचार रखे। तंबोला खेल में लोगों ने आनंद उठाया। संयोजक अंकित संगल, अंकुर गर्ग ने किया। कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, संदीप कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, मनीष अग्रवाल, अनिल तायल, प्रमोद अरोरा, एचबी अरोरा, कुंज बिहारी अग्रवाल, सोम प्रकाश कुच्छल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed