फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रालोद ने तीन ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई

रालोद ने तीन ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई

Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
रालोद ने तीन ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई
रालोद ने तीन ग्रामों की विद्युत आपूर्ति बहाल कराई
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)।
विद्युत निगम की ओर तीन गांव के विद्युत बिल जमा न होने पर दो दिन पूर्व विद्युत आपूर्ति काट दी गई थी। रालोद ने अधिकारियों से बात कर तीनों गांवों की विद्युत आपूर्ति सुचारु कराई।

गांव उत्तरी घटायन, दक्षिणी घटायन व नूनीखेड़ा में करीब पांच सौ ग्रामीणों के विद्युत कनेक्शन है। पिछले तीन माह में विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा बिजली के बिल जमा न करने के कारण विद्युत बकाया 35 लाख रुपयों से अधिक है। विद्युत निगम ने यहां कई बार शिविर लगाकर बिल वसूलने का प्रयास किया, लेकिन निगम कर्मचारी सफल नहीं हो सके। विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर जेई अजय कुमार ने मंगलवार की रात को तीनों गांव की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी थी। बुधवार रात बिजलीघर पर पहुंचकर रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तीनों गांवों की विद्युत आपूर्ति बंद करने पर रोष जताया। उन्होंने बताया कि हमेशा से ही किसान पूरे साल का बिल एक बार मार्च के महीने में जमा करते आ रहे हैं। अजीत राठी ने एक्सईएन से बात कर समस्या का समाधान कराने की मांग की। उनकी इस संबंध में जेई अजय कुमार से भी एक्सईएन से बात कराई। बृहस्पतिवार की सुबह विद्युत आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन देने पर रालोद जिलाध्यक्ष भविष्य में किसी भी गांव की आपूर्ति बंद करने की चेतावनी देकर लौट गए। विद्युत जेई अजय कुमार ने बताया कि रालोद जिलाध्यक्ष ने किसानों से बिल जमा करने की अपील करने व पूरा भुगतान कराने के आश्वासन पर बृहस्पतिवार सुबह तीनों गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस दौरान ग्राम प्रधान संजीव चौधरी, पूर्व प्रधान विनोद कुमार, हर्ष राठी, सुधीर कुमार, विपिन, जगपाल, विकास कादियान आदि कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed