{"_id":"5a3176244f1c1bc9678c1b24","slug":"151513190948-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गांव भलेड़ी में स्थित खतौली शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर कई घंटे तौल नहीं होने से किसानों में रोष फैल गया। आक्रोशित किसानों ने केंद्र पर प्रदर्शन कर मिल प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की।
बुधवार को गांव भलेड़ी के निकट खतौली शुगर मिल द्वारा लगाए गए गन्ना क्रय केंद्र पर खेड़ा, निठारी, मकसूदाबाद, अहमदगढ़ आदि के किसानों का गन्ना लिया जाता है। केंद्र पर सुबह नौ बजे तौल शुरू हो जाती है, लेकिन बुधवार को 11 बजे तक भी तौल लिपिक के नहीं आने से किसानों में रोष फैल गया। किसानों ने तौल केंद्र पर हंगामा करते हुए मिल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की की। किसानों का कहना है कि नवंबर माह के अंत तक गन्ना डालने के बाद गेहूं की बुवाई हो जाती थी। हालांकि इस वर्ष मिल द्वारा पर्ची कम भेजने से गेहूं की बुआई भी नहीं हो पा रही है। दूसरी ओर तौल लिपिक ने किसानों को परेशान कर रखा है। केंद्र पर प्रदर्शन करने वालों में इंद्रपाल, मोनू, देवेंद्र सैनी, सत्यवीर कश्यप, राजेंद्र सैनी, टिंकू, रविन्द्र आदि शामिल थे।