{"_id":"5a2ad2564f1c1bbd208b583a","slug":"151512755798-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग की टीम का विरोध
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की टीम का विरोध
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। विद्युत निगम की टीम गांव नरा में बिजली के मीटर लगाने गई। ग्रामीणों ने बिजली मीटर लगाने का विरोध कर दिया। मीटर लगाने को लेकर टीम और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक गहमागहमी चली। इसके बावजूद ग्रामीणों ने मीटर नहीं लगने दिए। सूचना मिलने पर भाकियू के जिला महासचिव एहसान त्यागी और मुबारक राव मौके पर पहुंचे। इनका कहना था कि गांव में मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि वे गांव में एक भी मकान में मीटर नहीं लगने देंगे। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। ग्रामीणों के विरोध के कारण मीटर लगाने वाली टीम लौट गई।