फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चुनाव आचार संहिता का पालन करें: डीएम

चुनाव आचार संहिता का पालन करें: डीएम

Tue, 31 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता  का पालन करें: डीएम
चुनाव आचार संहिता का पालन करना जरूरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता के साथ संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने सभी आरओ और एआरओ को निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता का हर हाल में पालन होना चाहिए।
कलक्ट्रेट में अफसरों की बैठक में डीएम ने कहा कि चुनाव आयोग ने हैंडबुक में जो दिशा निर्देश दिए हैं, उनका अक्षरश: पालन करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि नामांकन से किसी को रोका न जाए और तीन बजे से पहले स्वयं आरओ कक्ष से बाहर निकलकर एनाउंस कराएं कि नामांकन करने आए उम्मीदवार आरओ कक्ष में आ जाएं। तीन बजे के बाद किसी उम्मीदवार को नामांकन के लिए कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नामिनेशन करते समय संलग्न सारे प्रमाण पत्र एवं नो-ड्यूज आदि देख लें और यदि कोई कमी है तो तभी लिखित रूप में बता दें। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श चुनाव आचार संहिता का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। उन्होंने एडीओ पंचायत को निर्देश दिए कि समस्त लोजेस्टिक तथा लेखन सामग्री एवं सभी प्रपत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। एसओसी चकबंदी को निर्देश दिए कि रूट चार्ट एवं मानचित्र आदि बनवा लिए जाएं। डीएम ने कहा कि निकाय चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की नजर में संपन्न कराई जाएगी। उन्होंने ऑनलाइन व्यवस्था का दायित्व एनआईसी को दिया। मतगणना केंद्रों पर प्रकाश, फर्नीचर, शामियाना और माइक आदि की व्यवस्था भी कराई जाएगी। डीएम ने कहा कि समस्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा एक-एक कंप्यूटर ऑपरेटर, प्रिंटर तथा इंटरनेट की व्यवस्था अपने कार्यालय से करनी होगी और इसकी सूचना कार्मिक तथा निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन पत्र के साथ संबंधित निकाय के एक वर्ष से अधिक अवधि के बकाये की देनदारी को नो ड्यूज और उम्मीदवार जिस कक्ष का निर्वाचक है, उससे भिन्न कक्ष से निर्वाचन लड़ने पर उम्मीदवार को निर्वाचक नामावली के प्रविष्टियों की प्रमाणित प्रतिलिपि और यदि वह आरक्षित श्रेणी का है तो उसे अपना जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। बैठक में सीडीओ अंकित कुमार अग्रवाल, एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, समस्त आरओ, एआरओ, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed