{"_id":"59c40be24f1c1b9c688b5bf5","slug":"151506020322-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के साथ धोखा कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के साथ धोखा कर रही केंद्र और प्रदेश सरकार
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा
चरथावल (मुजफ्फरनगर)।
भारतीय किसान संगठन के अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कर्ज माफी के नाम पर किसानों के साथ छलावा कर रहे हैं। फसलों का वाजिब दाम नहीं मिलने पर संगठन सड़कों पर उतर कर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा।
बृहस्पतिवार को दूधली गांव के दयानंद इंटर कॉलेज प्रांगण में संगठन के चौथे स्थापना दिवस पर किसान सम्मेलन में पूरण सिंह ने कहा कि किसानों की हालत खस्ता करने में सरकार का हाथ है। कर्जमाफी में पांच पैसे का ऋण माफ कर भद्दा मजाक किया जा रहा है। उन्होंने गन्ने की फसल समेत तमाम फसलों का वाजिब दाम दिलाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करने का ऐलान किया। दिल्ली कैंट विधायक सुरेंद्र सिंह ने किसानों की आत्महत्या अथवा हत्या पर उन्हें शहीद का दर्जा दिलाने की वकालत की। बाद में किसानों की समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। ललित राणा, गफ्फार की अध्यक्षता और ओमवीर के संचालन में पूर्व प्रमुख रणवीर सिंह, रवींद्र सिंह, पीपलशाह प्रधान प्रदुमन सिंह, उत्तराखंड अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा, दिल्ली अध्यक्ष बालेंद्र सिंह, पंजाब अध्यक्ष गुरुचरण सिंह, पश्चिमी अध्यक्ष दीपक सोम, हरियाणा अध्यक्ष राजेश राणा, पूर्वी यूपी अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने संबोधित किया। अंकुर राणा, जिले सिंह, बबली शर्मा, महक सिंह टांडा, उदय सिंह, सुभाष राणा, रामभूल, राहुल सिंह पुंडीर, प्रवीण राणा आदि मौजूद रहे।
डांसरों के ठुमकों पर खूब उड़े नोट
चरथावल। भारतीय किसान संगठन के सम्मेलन में भीड़ बढ़ाने के लिए रागिनी कलाकारों और डांसरों का भी सहारा लिया गया। डांसरों के ठुमकों पर किसान नोट उड़ाते नजर आए। करीब सवा दो बजे मंच से रागिनी कार्यक्रम बंद कर सभा कराने का एलान किया गया तो भीड़ निकलने लगी। मेरठ नगर अध्यक्ष गगन सोम ने भाषण में नसीहत देते हुए कहा कि सिर्फ नाच-गाने में रुचि लेने से किसान अपने मकसद से भटक रहा है।