{"_id":"59b046714f1c1bfb7f8b4736","slug":"151504724593-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए काम रही सरकार: वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए काम रही सरकार: वर्मा
Updated Thu, 07 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के लिए काम रही सरकार : वर्मा
मुजफ्फरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किसान कल्याण सम्मेलन में भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं। किसानों की हरसंभव मदद हो रही है। खेती और सिंचाई के लिए भी नई तकनीक लाई जा रही हैं, ताकि किसानों की आय बढ़ सके।
किसान मोर्चे के संयोजक तेजपाल सिंह गुर्जर के नेतृत्व में टाउनहाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजा वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार काम कर रही है। फसलों का वाजिब दाम मिले और किसानों को खेती करने में सहूलियत रहे। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखती है। शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। अब समय से खाद-पानी मिल रहा है, जिससे किसान वर्ग खुश है। विधायक उमेश मलिक ने किसानों को जैविक खेती के के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक विजय कश्यप, प्रमोद ऊंटवाल ने कहा कि मृदा परीक्षण एवं संतुलित उर्वरकों का प्रयोग कर किसान फसलों को बेहतर बना सकते हैं। प्रदेश सरकार किसानों की कर्जमाफी के साथ उन्हें खेती के नए तरीकों से भी अवगत करा रही है। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों और प्रदेशाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह ने की। इस मौके पर विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, देवव्रत त्यागी, रामकुमार सहरावत, पूर्व चेयरमैन सुभाषचंद शर्मा, सुशील त्यागी, प्रवीण शर्मा, भूषण सिंह, पीके सिंह, तेजपाल सिंह, सुनील तायल, मनोज शर्मा, डॉ वीरपाल सिंह, अनुज कुमार, राकेश कुमार, संजीव शर्मा, योगेश कुमार, विजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।