{"_id":"59a5b93d4f1c1b49738b4615","slug":"151504033085-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
मुजफ्फरनगर। नगर मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने कहा कि शहर को साफ सुथरा और अतिक्रमणमुक्त करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका के ईओ को एक्सन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और अधिकारियों की बैठक ली। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि अतिक्रमण के हटने से जहां बाजार साफ सुथरे होंगे, वहीं ग्राहकों को बाजार से सामान आदि क्रय करने में सुविधा होगी। प्रथम चरण में महावीर चौक से प्रकाश चौक तक, प्रकाश चौक से रोडवेज बस स्टैंड होते हुए रेलवे स्टेशन एवं साईंधाम तक, प्रकाश चौक से झांसी की रानी तक, झांसी रानी चौक से शिव चौक तक, झांसी रानी चौक से होली एंजिल्स स्कूल होते हुए मालवीय चौक तक, मालवीय चौक से रेलवे स्टेशन तक, मालवीय चौक से अंसारी रोड होते हुए नावल्टी चौक तक, शिव चौक से मीनाक्षी चौक होते हुए सूजडू तिराहे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। बैठक में उपस्थित विभिन्न व्यापारियों एवं पदाधिकारियों ने अभियान में पूर्ण सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत व्यापारी स्वयं ही अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटा लेगे। इस दौरान शहर के तीनों थानों के प्रभारी निरीक्षक भी मौजूद रहे।