{"_id":"597cda9f4f1c1b6f108b48f6","slug":"151501354655-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 से 19 साल तक के बालक गटकेंगे गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 से 19 साल तक के बालक गटकेंगे गोली
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 अगस्त को मनेगा कृमि मुक्ति दिवस
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने कृमि मुक्ति दिवस को लेकर तैयारियों पर मंथन शुरू कर दिया है। इस बार करीब 20 हजार से अधिक बच्चों को कीड़ों से मुक्ति की गोली खिलाई जाएगी। अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों के बच्चे भी शामिल रखे गए हैं। इसके लिए ब्लॉकवार बच्चों की संख्या का रिकाउंट करने के निर्देश दिए गए हैं।
कृमि के कारण बच्चों में खून की कमी आना, भूख न लगना, कमजोरी एवं बेचैनी महसूस होना, पेट दर्द, उल्टी-दस्त, वजन में कमी एवं कुपोषण जैसी अनेक बीमारियां पनपती हैं। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम करेगा, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों के साथ क्षेत्रों में बच्चों को 10 अगस्त को कृमि मुक्ति की गोलियां खिलाई जाएंगी। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर 1 से 19 वर्ष तक के बच्चों को गोली देकर कृमि के बारे में जानकारी देंगी। जिले में करीब 20 हजार से अधिक बच्चों को यह गोली खिलाई जाएगी। कार्यक्रम के जिला कोआर्डिनेटर संजीव मलिक ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।