फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हादसे रोकने के लिए सीएम की पहल

हादसे रोकने के लिए सीएम की पहल

Sat, 29 Jul 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
हादसे रोकने के लिए सीएम की पहल
मुजफ्फरनगर। हाइवे से लेकर लिंक रोड पर आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार ने कमर कस ली है। ट्रैफिक और सिविल पुलिस को दो सप्ताह तक विशेष अभियान चलाए जाने के आदेश दिए गए हैं। अभियान में हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने और वाहन चलाते समय फोन पर बात करने और गाने सुनने वालों की अब खैर नहीं है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार से अभियान की शुरुआत कर दी गई है। जिससे वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई है। शहर में कई स्थानों परचेकिंग कर हेलमेट नहीं पहनने वालों के चालान काटे गए। मुख्यमंत्री योगी ने माना है कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश वाहन चालकों के पास हेलमेट, सीट बेल्ट न पहनने और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना है। शहरी क्षेत्र के मुकाबले ग्रामीण मार्ग पर हादसों में अधिक जान-माल की हानि हो रही है। लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों से निपटने के लिए ट्रैफिक और सिविल पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस को वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाए जाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने 28 जुलाई से 10 अगस्त तक शहर से लेकर गांव तक विशेष अभियान चलाने को कहा है। मुख्यमंत्री का कहना है कि दिल्ली की सीमा में जाते ही वही लोग सीट बेल्ट कस लेते हैं। दिल्ली की तरह यह कानून यूपी में भी सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। पुलिस दुपहिया और चौपहिया वाहनों की जांच पड़ताल के साथ चालक हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है अभियान का शेड्यूल
28 जुलाई -----हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई
29 जुलाई------सीट बेल्ट न पहनने पर करवाई
31 जुलाई------वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना
02 अगस्त-----वाहनों पर हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई
04-05 अगस्त----निर्धारित गति से तेज गाड़ी चलाना।
08 अगस्त--- --वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना।
09 अगस्त ---- सीट बेल्ट के प्रयोग न करना।
10 अगस्त------हेलमेट का प्रयोग न करना।

जनपद में अभियान की शुरुआत कर दी गई है। यातायात के नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी थानाध्यक्षों को अभियान के बारे जानकारी दे दी गई है।
-अनंत देव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed