{"_id":"59627c934f1c1b89488b458d","slug":"151499626643-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गंदा पानी भरने पर लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गंदा पानी भरने पर लोगों ने किया हंगामा
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर भरा दूषित पानी, लोगों लगाया जाम
चरथावल। कस्बे के मोहल्ला मुर्दा पट्टी में निकासी नहीं होने से बारिश का गंदा पानी भैरव मंदिर वाले मार्ग पर भरा हुआ है। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। गंदे पानी से बचने के लिए लोगों ने मिट्टी लगाकर अवरोध बना दिए।
नगर के मुर्दा पट्टी मोहल्ले से सटे माता वाली तालाब की खुदाई हाल में ही नगर पंचायत द्वारा कराई गई थी, लेकिन मामूली बरसात में पानी की निकासी नहीं हो पा रही। जिससे मुर्दा पट्टी मोहल्ले से माता वाली तक सड़क ने तालाब का रूप धारण कर लिया है। गड्ढों में भरा कीचड़ संक्रामक बीमारियों को न्यौता दे रहा है। कई बार लोगों ने एसडीएम सदर से नाला सफाई और मानक के अनुरूप तालाब की खुदाई कराने के लिए गुहार लगाई। लेकिन नतीजा सिफर रहा। रविवार को मोहल्ले के लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर माता वाली सड़क पर मिट्टी डालकर अवरोध लगा दिए। जिससे हालात बदतर हो गए। मेन रोड पर रहने वाले मकानों के सामने पानी भर गया। लोगों का यहां से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। मोहल्ले के लोगों ने डीएम से जल निकासी की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।