{"_id":"62a8d4886b7d275ea33067cb","slug":"150-mahadanis-donated-blood-muzaffarnagar-news-mrt592888425","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह दिखाया। जिले के 150 महादानियों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज में शिविर का उद्घाटन एसएसपी अभिषेक यादव ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान जरूर करें। जरूरत के समय रक्त की कीमत पता चलती हैं। युवा खुद रक्तदान करें और आसपास के लोगों को भी अभियान के प्रति जागरूकता करें। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने शिविर का निरीक्षण किया। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. पीके त्यागी ने बताया कि 225 लोगों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें से 143 ने रक्तदान किया। अन्य लोगों को भविष्य के रक्तदाता के रूप पंजीकृत किया गया है। श्रीराम कॉलेज के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
चौधरी छोटूराम डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि ब्रिगेडियर स्नेहांशु घोष , एनसीसी के कर्नल सुगंध शर्मा और कर्नल बकुल गाोंसाई ने शिविर का उद्घाटन किया। सात कैडेटों ने रक्तदान किया। दोनों शिविर में 150 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
रक्तदान सबसे बड़ा पुण्य कार्य : निर्वाल
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़े पुण्य का कार्य है। युवाओं ने शिविर में उत्साह दिखाया है। जरूरत के समय लोगों की जान बचाने में रक्त ही काम आता है।
जरूरतमंदों को मिलेगी मदद : मलिक
पूर्व राज्यसभा सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि युवा रक्तदान जरूर करें। रक्तदान जरूर के समय लोगों के काम आता है। युवाओं की जिम्मेदारी है कि रक्तदान को लेकर चली आ रही भ्रांतियों को दूर करें।
जीवन बचाने के लिए जरूरी है रक्तदान : राजपाल
रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढकऱ पुण्य के कार्य में सहभागिता निभानी चाहिए। रक्तदान बेहद पुण्य का कार्य है।
समय-समय पर करते रहें रक्तदान : अनिल कुमार
पुरकाजी सुरक्षित सीट से रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि खून की कीमत जरूरत के वक्त पता चलती है। प्रत्येक व्यक्ति समाज को जागरूक करें और समय-समय पर रक्तदान करते रहें।
इन्होंने महादानियों को दिए प्रमाण पत्र
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पुरकाजी सुरक्षित सीट से विधायक अनिल कुमार, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला सूचना अधिकारी मिथलेश कुमार, भाजपा नेता राजू अहलावत, संस्थान के चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, प्राचार्या प्रेरणा मित्तल, मोरना ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, भाजपा नेता अमित राठी, मीडिया प्रभारी रवि गौतम, रालोद जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सुधीर भारतीय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष अजीत राठी, होली चाइल्ड स्कूल के प्रबंधक प्रवेंद्र दहिया ने प्रमाण पत्र वितरित किए।

अमर उजाला फाउंडेशन रक्तदान शिविर में मौजूद ब्लाक प्रमुख अमित राठी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पुलिसकर्मी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR