फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   1428 farmers will get compensation for loss of wheat and mustard

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 1428 किसानों को मिलेगा गेहूं और सरसों के नुकसान का मुआवजा

Thu, 07 Mar 2024 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 07 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
1428 farmers will get compensation for loss of wheat and mustard
- दो हजार रुपये से कम किसी किसान को नहीं देगी सरकार
विज्ञापन

- जिले में गेहूं की 717 और सरसों की 232 हेक्टेयर फसल प्रभावित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले के 28 गांवों के 1428 किसानों की गेहूं और सरसों की 950 हेक्टेयर फसल ओलावृष्टि से प्रभावित हुई है। किसानों को मुआवजा देने को राजस्व विभाग ने रिपोर्ट तैयार कर दी है। इस बार सरकार की ओर से किसी भी किसान को दो हजार रुपये से कम का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
तीन मार्च को हुई ओलावृष्टि से तहसील सदर के चरथावल ब्लाॅक में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। बघरा ब्लाॅक के भी कुछ गांव ओलावृष्टि की चपेट में आए हैं। कुल 28 गांवों में किसानों की सरसों और गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में 23 गांवों में सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। इन गांवों के 856 किसानों की 232.700 हेक्टेयर सरसों ओलावृष्टि से खराब हुई है। इसी तरह पांच गांवों में गेहूं की 566 किसानों की 717.701 हेक्टेयर फसल खराब हुई है। इन सभी किसानों को मुआवजा देने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को सूची भेज दी है, जो शासन से स्वीकृत भी हो गई है। इस बार किसी भी किसान को दो हजार से कम का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्येक गांव, किसान का हो गया सर्वे
एडीएम वित्त गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद के ओलावृष्टि से प्रभावित सभी 28 गांवों का सर्वे हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने नुकसान का सर्वे कर अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी थी, जो शासन ने स्वीकृत कर दी है। मुआवजे का वितरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में अधिक नुकसान
इन गांवों में चरथावल देहात, मथुरा, नंगला राई, कुटेसरा, कछौली, सैदपुर कलां, दहचंद, कसौली, न्यामू, सिकंदरपुर, पिपलहेडा, नंगला पिथौरा, गुज्जरहेड़ी, कोलाहेड़ी, खोजानंगला, बिरालसी, बिरालसा, गुनियाजुड्डी, हरनाकी, जसौई, कान्हाहेड़ी, सोहजनी, छतैला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed