{"_id":"5cd85ca8bdec22075f577fe2","slug":"141557683368-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजी स्कूल में माताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजी स्कूल में माताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी स्कूल में माताओं को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। चरथावल रोड स्थित आईजी पब्लिक स्कूल में मदर्स डे हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षावार प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। फैंसी ड्रेस, कैटवॉक, नृत्य, कविता पाठ, म्यूजिकल चेयर आदि प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं और उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों की माताओं ने कैटवॉक किया। कैटवॉक में में उरूज फातिमा की माता सोबिया प्रथम, अदिति की माता मनीषा, महक की माता नाहिद तृतीय तथा अहमद की माता तय्यबा को चतुर्थ पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक आसिफ अली, रूबी आसिफ व अब्दुल कादिर ने कहा कि जीवन में माता का स्थान कोई नहीं ले सकता। प्रधानाचार्या रचना सिंह ने कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है। उनका सम्मान करना व कहना मानना हमारा कर्तव्य है। संचालन निष्ठा शर्मा एवं आशीष ने किया।