{"_id":"5cd0886ebdec220710357358","slug":"141557170286-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेपल्स अकादमी के अनिकेत ने क्षेत्र में टॉप किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेपल्स अकादमी के अनिकेत ने क्षेत्र में टॉप किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। मेपल्स अकादमी कांधला रोड बुढ़ाना के छात्र अनिकेत सिंह ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल और क्षेत्र में टॉप किया। उसकी इस सफलता से उसके परिवार गांव झूंडपुर और स्कूल में खुशियां छाई हैं। किसान परिवार के इस बेटे पर उसके पिता शोकेंद्र को गर्व है। इसी स्कूल की सुहानी अग्रवाल ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। नेहा भारद्वाज 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही।
सोमवार को अपराह्न करीब 3 बजे परीक्षा परिणाम देखकर विद्यार्थी झूम उठे। प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा और स्कूल की प्रबंधक राजीव गर्ग ने बताया कि गणित विषय में स्नेहा व सुहानी अग्रवाल ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। हिंदी में नेहा ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के 20 से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। उधर, डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र हिमांशु सहरावत ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल को टॉप किया। हर्षित तायल ने 96.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। विकास गोयल 95.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। इस स्कूल के विकास गोयल व हर्षित तायल ने गणित में 100 प्रतिशत तथा श्रेया ने हिंदी में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के प्रबंधक अरविंद कुमार व प्रधानाचार्या रेखा त्यागी ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
इसके अलावा सनराइज पब्लिक स्कूल बुढ़ाना के छात्र प्रियांश कुमार ने 91.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। अंकित ने 90.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और अनन्या संगल ने 85.17 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक सुशील गर्ग व निशांत गर्ग ने अच्छे अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को बधाई दी। उधर, आरती मेमोरियल पब्लिक स्कूल राजपुर-छाजपुर के तनु सैनी ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। स्कूल के एमडी अशोक कुमार व प्रबंधक आदित्य ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी। जेके अकादमी दुर्गनपुर खेड़ा प्रणव ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल को टॉप किया। आयुषी पंवार दूसरे स्थान पर तथा निपुण तीसरे स्थान पर रहा।