फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास पर बिफरे चेयरमैन

हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास पर बिफरे चेयरमैन

Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास पर बिफरे चेयरमैन
हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराने के प्रयास पर बिफरे चेयरमैन
विज्ञापन

पुरकाजी। नगर पंचायत पुरकाजी के संविदा सफाई कर्मचारी धर्मेंद्र की बाइक पांच दिन पूर्व दूसरी बाइक से टकरा गई थी। हादसे में धर्मेंद्र के पैर और घुटने की हड्डी टूट गई थी, जिसके इलाज में लाखों रुपये खर्च हो चुके हैं। मामले में दूसरी बाइक के चालक द्वारा बिना इलाज खर्च दिए ही कई दिन से पीड़ित पर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। शनिवार देर शाम आरोपी बाइक सवार कुछ लोगों को लेकर पुरकाजी थाने पहुंचा और पुलिस पर फैसला कराने अन्यथा घायल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसकी जानकारी मिलने पर पुरकाजी चेयरमैन एवं भाकियू प्रदेश महासचिव जहीर फ़ारुकी भी थाने पहुंच गए और पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने का दबाव बनाने पर बिफर गए। उन्होंने फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराने वालों का विरोध करते हुए चेतावनी दी कि यदि फर्जी क्रॉस केस लिखा गया तो थाने पर प्रदर्शन किया जाएगा। चेयरमैन ने बताया कि दोनों पक्ष बेहद गरीब हैं और उनमें समझौता कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
आग लगने से 10 बीघा गेहूं जला
पुरकाजी। गांव भोजाहेड़ी निवासी शाहिद के खेत में रविवार सुबह अचानक आग लग गई, जिससे आस-पास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

महिला की गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज
भौराकलां। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी निवासी बालेश उर्फ गुड्डी का विवाह करीब 27 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के कस्बा सिसौली निवासी विनोद शर्मा के साथ हुआ था। बालेश के पिता विष्णुदत्त शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि पांच पुत्रियां पैदा होने के कारण पति बालेश को तंग करता था। आरोप है कि विनोद ने बालेश के साथ ही बेटियों पूजा (17), आरती (15) और गायत्री (10) को भी गायब कर दिया है। एसओ बचन सिंह अत्री ने बताया विनोद व उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही महिला व उसकी पुत्रियों को बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी की शराब के साथ दबोचा युवक
तितावी। थाना पुलिस ने रविवार को सूचना के आधार पर हैदरनगर रोड पर दबिश देकर तस्करी की पांच पेटी शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया। एसओ क्षितिज कुमार ने बताया कि आरोपी रविंद्र निवासी हैदरनगर है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण
शाहपुर। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बुढ़ाना से जिला मुख्यालय जा रहे रालोद मुखिया ने मेन चौक पर स्थित किसान मसीहा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा बुरी तरह से हार रही है और देश में किसानों व मजदूरों की सरकार बनने जा रही है। पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, पूर्व चेयरमैन जफर कुरैशी, रविंद्र राठी, राजीव राठी, मनोज बालियान, अकरम खान, शब्बीर कुरैशी व अमीर आजम खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed