{"_id":"5c855f1cbdec22145411f503","slug":"141552244508-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में इंजीनियर की विवाहिता पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में इंजीनियर की विवाहिता पत्नी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में इंजीनियर की पत्नी की मौत
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। एनएच-58 के संधावली पुल पर कार व कैंटर की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार इंजीनियर की पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इंजीनियर पति व महिला सहित चार लोग घायल हो गए। महिला की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। ये लोग गाजियाबाद से देवबंद में अपने परिवार के लोगों से मिलने जा रहे थे। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
जिला सहारनपुर के देवबंद के मूलरूप से निवासी दीपक कुमार पुत्र सतीश धीमान इंजीनियर हैं। वह गाजियाबाद में ही किसी कंपनी में काम करते हैं। फिलहाल परिवार के साथ जिला गाजियाबाद के सिहानी गेट में रहते हैं। रविवार की सुबह इंजीनियर दीपक कुमार अपनी पत्नी शिवानी (25) और परिवार के सदस्यों के साथ अपनी कार से गाजियाबाद से देवबंद में अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए जा रहा थे। कार को खुद दीपक कुमार ही चला रहे थे। नेशनल हाईवे पर सुबह करीब नौ बजे इनकी कार संधावली पुल पर पहुंची, तो सामने से तेजी से आ रहे कैंटर से टकरा गई। आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि कार सवार महिला शिवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रहे पति दीपक व परिवार से विनोद पत्नी रविंद्र, 22 वर्षीय रिंकी व पांच साल बालक हैप्पी घायल हो गए। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल इंजीनियर दीपक कुमार की ओर से कैंटर चालक के विरुद्ध हादसे का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
शिवानी की एक वर्ष पूर्व हुई थी शादी
मृत शिवानी के पति दीपक कुमार गाजियाबाद की किसी कंपनी में इंजीनियर हैं। उसकी एक वर्ष पूर्व ही शिवानी से शादी हुई थी। देवबंद में वे अपने परिवार के लोगों से मिलने के लिए जा रहे थे।