फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शाहपुर में गोशाला और पशु आश्रय का लोकार्पण

शाहपुर में गोशाला और पशु आश्रय का लोकार्पण

Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में गोशाला और पशु आश्रय का लोकार्पण
शाहपुर में गोशाला और पशु आश्रय का लोकार्पण
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में आदर्श नगर पंचायत द्वारा निर्मित कान्हा गोशाला एवं पशु आश्रय का लोकार्पण विधायक उमेश मलिक और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने किया।
कबबे 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित कान्हा गोशाला एवं पशु आश्रय के लोकार्पण समारोह में विधायक उमेश मलिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गोमाता की सुरक्षा को लेकर वचनवद्ध हैं। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में नगर पंचायतों के अलावा गांवों में गोशाला का निर्माण कराया जा रहा है। विधायक ने कहा कि उनका सपना था कि कस्बे की नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत में शामिल हो, जिससे कस्बे का सर्वांगीण विकास हो सके, प्रदेश सरकार द्वारा नगर पंचायत को आदर्श घोषित किए जाने से कस्बे का विकास हो रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि सांसद डॉ संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक के अथक प्रयासों से नगर पंचायत आदर्श नगर पंचायत में शामिल हुई हैं, जिससे कस्बे में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि यह नवनिर्मित कान्हा गोशाला बेसहारा पशुओं के लिए संजीवनी साबित होगी। पशुओं के चारे की भरपूर व्यवस्था की गई है। ईओ ओमगिरि, श्यामपाल सिंघल, डॉ प्रदीप चौहान, कुलदीप त्यागी आदि ने भी संबोधित किया। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बालेश सिंघल, कपिल सैनी, विजय बंसल, नीरज राठी, प्रदीप पाल, हर्षित जैन , सत्यवान भारद्वाज, सुरेंद्र सैनी, विनोद कुमार आदि के अलावा सभासद उमेश गोयल, विशाल गर्ग, मनोज सैनी,वकील सैफी, शाहनवाज कुरैशी, संजय सौदाई , फौंदा कुरैशी आदि मौजूद रहे।

समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का आह्वान
शाहपुर। सोरम में आयोजित दो दिवसीय सालाना जलसे में दारुल उलूम देवबंद के मौलाना यामीन ने समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने के साथ देश में अमन, शांति की दुआ कराई गई ।
विज्ञापन

सोरम में मदरसा तहसीदुल कुरान में आयोजित दो दिवसीय सालाना जलसे में दारुल उलूम देवबंद के मौलाना यामीन ने कहा कि वर्तमान दौर में समाज में सामाजिक बुराइयां पनप रही हैं। जो कौम के लिए हानिकारक है। उन्होंने उपस्थित लोगों से समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तालीम के माध्यम से कौम तरक्की करेगी, इसलिए सभी अपने बच्चों को दीनी तालीम के साथ दुनियावी तालीम हासिल कराए। मौलाना शाद नवासा , मौलाना यामीन जलालाबाद , मौलाना साजिद , मौलाना जुबेर , मुफ़्ती आदिल , मुफ्ती साबिर आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आज से
शाहपुर। सिद्ध पीठ मां श्री गोकुला देवी मंदिर में शुक्रवार यानि आज से छ: दिवसीय नवदुर्गा पुन: प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। मंदिर समिति के प्रधान घनश्याम दास बंसल ने बताया कि मंदिर समिति के तत्वावधान में आठ फरवरी से 13 फरवरी तक नव दुर्गा पुन: प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होगा। प्राण प्रतिष्ठा में विद्वान पंडितो द्वारा वेदी व मूर्तियों की पूजा अर्चना होने के साथ नवदुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जाएगी।


पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग
शाहपुर। थाना प्रभारी ने होली पर्व के मद्देनजर कस्बे के बाजारों में गश्त कर व्यापारियों से जानकारी ली। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने होली के मद्देनजर कस्बे के मेन बाजार के अलावा अन्य बाजारों में पुलिस बल के साथ गश्त कर व्यापारियों से जानकारी ली। व्यापारियों ने थाना प्रभारी से गश्त बढ़ाए जाने की मांग की। मुख्य बाजार सहित अन्य बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाए जाने के साथ पिकेट तैनात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed