{"_id":"5c7ecdc6bdec2213e3053840","slug":"141551814086-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवचौक पर भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवचौक पर भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रद्धालुओं को भावविभोर किया
मुजफ्फरनगर। शिवचौक पर सोमवार रात महाआरती के बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। मथुरा से आए कलाकारों ने देर रात तक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर किया।
भजन संध्या का शुभारंभ सांसद डॉ संजीव बालियान ने दीप प्रज्वलित कर किया। रमेश केस्टो सांस्कृतिक ग्रुप ने भजनों की भव्य प्रस्तुति दी। मथुरा से आए कलाकारों ने धार्मिक नाटिका, सुंदर झांकी प्रदर्शित की। हनी भारद्वाज ने गणेश वंदना एवं भजन चल भोले के द्वार प्रस्तुत किया। भजन गायिका सोनम शर्मा ने एक के बाद एक कई भजन प्रस्तुत किए। दिल्ली से आए योगेश कोमल रास लीला के कलाकारों ने भगवान शिव एवं पार्वती के अनेक सुंदर झांकी प्रस्तुत की। सिंकदराबाद से आए भजन सम्राट अर्जुन वासु ने भगवान शिव के अनेक भजन सुनाए। मंच संचालन रमेश केस्टो और संजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में शंकर स्वरूप बंसल, आत्माराम गर्ग, भीमसेन कंसल, एडीएम प्रशासन अमित सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार मौजूद रहे।