{"_id":"5c7d736cbdec2214114a1ff8","slug":"141551725420-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर सजें शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर सजें शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। महाशिवरात्रि के पर्व पर कस्बा और देहात के शिव मंदिरों को खूब सजाया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना की। एसडीएम दीपक कुमार ने पुलिस बल के साथ कस्बा व देहात में भ्रमण कर मंदिरों का निरीक्षण कर सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था देखी। सोमवार को सुबह से श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक किया। पूरे दिन मंदिरों में यज्ञ आदि कार्यक्रमों के साथ पूूजा-अर्चना जारी रही।
गोमाता का पूजन कर चारा खिलाया
बुढ़ाना। महाशिवरात्रि के पर्व पर गायत्री गोधाम उकावली में गोमाता की पूजा कर चारा खिलाया गया। गायत्री गोधाम उकावली के अध्यक्ष स्वामी रविंद्र प्रताप ने बताया भगवान शिव अनुशासन के देवता भी माने जाते हैं। शक्ति के प्रतीक नंदीश्वर/ नंदी उनके वाहन हैं। गोमाता और गोवंश को महाशिवरात्रि के पर्व पर हरा चारा खिलाने से श्रद्धालुुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गायत्री गोधाम में गोमाताओं को हरा चारा खिलाने में ग्रामीणों के साथ पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय प्रकाश सिंह के साथ कई उप-निरीक्षक भी मौजूद रहे।