फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   36.60 लाख में छूटे पार्किंग के सात ठेके

36.60 लाख में छूटे पार्किंग के सात ठेके

Wed, 27 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
36.60 लाख में छूटे पार्किंग के सात ठेके
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र में पार्किंग के सात ठेके 36.60 लाख रुपये में छूटे। नौ ठेकों की नीलामी होनी थी, लेकिन दो की पर्याप्त बोली नहीं आने के कारण स्थगित कर दी गई। नीलामी के दौरान पुलिस भी तैनात रही।
नगर पालिका के टाउन हॉल में हुई नीलामी में तहसील गेट पार्किंग का ठेका 4.80 लाख में रुद्र त्यागी के नाम छूटा, जबकि इसकी सरकारी बोली 2.86 लाख रुपये निर्धारित थी। गांधी कॉलोनी जेल फाटक का ठेका नहीं हो सका। रेलवे रोड गेट एक की पार्किंग का ठेका सबसे ज्यादा 9.25 लाख रुपये में विनोद कुमार के नाम हुआ है। इसके लिए सरकारी बोली 6.39 लाख निर्धारित की गई थी। टाउन हाल रोड का ठेका 6.52 लाख में सत्यप्रकाश त्यागी के नाम हुआ, जबकि बीते वर्ष यह 2.29 लाख रुपये में छूटा था। रेलवे रोड गेट दो का ठेका 3.65 लाख में विश्वेश्वर दयाल के नाम हुआ। रुड़की रोड पाल धर्मशाला के पास पार्किंग का ठेका नहीं हो सका। टाउन हाल पार्किंग के ठेके पर काफी गहमागहमी रही। यह 8.50 लाख रुपये में शरद कौशिक के नाम छूटा। जानसठ पुल के नीचे की पार्किंग का ठेका 2.50 लाख रुपये में कंवरपाल को दिया गया। यहां पर पार्किंग स्थल पर कब्जे को लेकर गहमागहमी रही। ठेकेदारों ने नगर पालिका से पहले स्थान को कब्जामुक्त कराने की मांग की। कोर्ट रोड पर सहकारी बैंक के सामने की पार्किंग की नीलामी 1.38 लाख रुपये में इमरान के नाम पर छूटी। नीलामी के दौरान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, एसडीएम कुमार भूपेंद्र सिंह तथा ईओ अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभासद के ऊपर बैठने पर जताया विरोध
मुजफ्फरनगर। टाउन हाल में पार्किंग ठेकों की नीलामी के दौरान सभासद भी मौजूद थे। सभासद राजीव शर्मा डायस पर बैठे हुए थे, जबकि बाकी नीचे कुर्सियों पर थे। इसे लेकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने विरोध भी किया तथा उन्हें अन्य सभासदों के साथ बैठने को कहा। इसके बावजूद वह नहीं उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed