फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बजट से होगा व्यापारियों का उत्थान: तायल

बजट से होगा व्यापारियों का उत्थान: तायल

Mon, 04 Feb 2019 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
बजट से होगा व्यापारियों का उत्थान: तायल
बजट से होगा व्यापारियों का उत्थान: तायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह संयोजक श्रीमोहन तायल ने कहा कि बजट में अपंजीकृत व्यापारियों के लिए सीमा 20 लाख से 40 रुपये करके उनके उत्थान का कार्य किया है।
एसडी मार्केट में हुई बैठक में तायल ने कहा कि सरकार ने सभी वर्गों के हितों को साधा है। किसान, मजदूर से लेकर व्यापारी तक किसी को भी नाराज किया है। जीएसटी लगने के बाद व्यापारियों की जो नाराजगी थी उसे सरकार ने दूर कर दिया है। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों के लिए एक करोड़ से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये सालाना पर समाधान योजना को लागू किया है। जिला संयोजक ब्रिजेश दीक्षित, योगेश भगत, अनिल नामदेव, राकेश कंसल, अजय मदान, कपिल मित्तल, संजय गोयल, नितिन गर्ग, अरविंद, सुशील सिंघल, हरीश अरोरा, कमलकांत शर्मा, विजय जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, व्यापारी सुरक्षा फोरम ने भी सरकार के निर्णय का स्वागत किया है और बजट को व्यापारियों का हितैषी बताया। आयकर में पांच लाख तक की छूट का लाभ मध्यम वर्ग के सभी लोगों को होगा। विश्वदीप गोयल, राजकुमार रहेजा, आदित्य जैन, मनोज गुप्ता, संजय सक्सेना, देवेंद्र चौहान, डॉ नितिन जैन, अमित, सुशील सैनी, सचिन मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पंचायत राज प्रकोष्ठ की बैठक
मुजफ्फरनगर। भाजपा पंचायत राज प्रकोष्ठ की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। जिला संयोजक तेजपाल सिंह सैनी ने कहा कि देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार आएगी। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो गरीब और किसान के हित की सोच रही है। इस अवसर पर संगठन के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। सह संयोजक डॉ अजब सिंह, जितेंद्र सैनी, लोकेंद्र गुर्जर, राजवीर सिंह, खुखपाल कश्यप, बचन सिंह पाल, रामवीर सिंह चौधरी, विकास चौधरी, अनिल गुर्जर, ब्रजमोहन, कपिल त्यागी, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed