फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गोवंश को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

गोवंश को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

Thu, 24 Jan 2019 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
गोवंश को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
गोवंश को लेकर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन

तितावी। गांव नंगला पिथौरा में दो दिन से प्राइमरी स्कूल में बंद भूख से तड़पते गोवंश की अनदेखी किए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने भाकियू के नेतृत्व में बुधवार को विद्यालय में हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर प्रशासन ने डॉक्टरों की टीम को मौके पर भेजकर गोवंशों को टीके लगवाने के साथ ही उनके लिए चारे की व्यवस्था कराकर ग्रामीणों को शांत किया।

बघरा ब्लॉक के गांव नंगला पिथौरा में ग्रामीणों ने दो दिन पूर्व खेेतों में घुसकर फसलों का नुकसान कर रहे गोवंशीय पशुओं को घेरकर गांव के प्राथमिक विद्यालय में बंद कर दिया था। आरोप है कि दो दिन बाद भी प्रशासन ने इस गोवंशों की सुध नहीं ली, जिससे वे भूख से तड़प रहे हैं। बुधवार को इसे लेकर दर्जनों ग्रामीणों ने भाकियू युवा जिलाध्यक्ष सतेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में विद्यालय पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि दो दिन बीतने के बावजूद न तो किसी प्रशासनिक अफसर ने इन गोवंशों की सुध ली है और न ही ग्राम प्रधान ने इनके लिए चारे की व्यवस्था की है। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासन ने पशु चिकित्सकों की टीम को गांव नंगला पिथौरा पहुंचने के निर्देश दिए, जिस पर डॉ हर्षवर्द्धन के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्कूल में बंद पशुओं को टीके लगाए। इसके साथ ही पशुओं के लिए चारे की भी व्यवस्था की गई। डॉ हर्षवर्द्धन ने ग्रामीणों को 24 घंटे के भीतर सभी पशुओं को बघरा स्थित कन्या विद्यालय में बनाई गई अस्थायी गोशाला में ले जाने का भी आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर ग्रामीण शांत हुए। कुलदीप, परितोष, देवेंद्र, शेरपाल, जगमोहन व गांधी ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed