{"_id":"5c3a31d1bdec225eb65de1a7","slug":"141547317713-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्टों पर प्रशासन का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट भट्टों पर प्रशासन का छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठाें पर अधिकारियों ने की छापामारी
बुढ़ाना। जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण सहित अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र के ईंट भट्ठों पर छापामारी अभियान चलाया। भट्ठों पर कार्यरत मजदूर अमानवीय हालत में मिले। मानक के अनुरूप किसी भी भट्ठे पर फस्ट एड बॉक्स नहीं मिला। भट्ठों पर कई कमियां पाई गई। उपजिलाधिकारी ने कहा कि भट्ठा मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उपजिलाधिकारी नितिन गौर ने शनिवार को तहसील क्षेत्र के तीन भट्ठों पर छापा मारा। छापे मारी के दौरान उनके साथ प्रदूषण नियंत्रण विभाग व श्रम विभाग के अधिकारियों के अलावा ईंट भट्ठों से संबंधित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम जौला के जंगल में दो तीन भट्ठे मानक के अनुसार दूरी पर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि एक भट्ठे से दूसरे भट्ठे के बीच की दूरी करीब 800 मीटर होनी चाहिए। जौला गांव के ईंट भट्टा मालिकों ने नियमों का पालन नहीं किया। उपजिलाधिकारी ने बताया कि भट्ठों पर मिले मजदूर भी अमानवीय हालत में जीवन यापन कर रहे हैं। पथेर करने वाले स्थानों पर चारदीवारी नहीं थी। मानक के अनुसार ईंट भट्टा मालिकों ने श्रम व प्रदूषण विभाग के नियमों का भी पालन नहीं किया। इस टीम को भैसाना गांव के ईंट भट्टे पर भी कई कमियां मिली। उपजिलाधिकारी ने कहा कि मानक पूरा न करने वाले ईंट भट्ठा मालिकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।