{"_id":"5c154d56bdec225a1d2dba6d","slug":"141544899926-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौह पुरुष सरदार पटेल को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौह पुरुष सरदार पटेल को याद किया
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लौह पुरुष सरदार पटेल को याद किया
मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को उनकी 68 वीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। अपना दल (एस) की गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम पटेल ने किया।
सुजड़ू चुंगी पर अपना (दल) एस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष विनय मित्तल ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश की समस्त रियासतों को खत्म कर उन्हें देश में मिलाने का काम किया। भारत को ऊंचाइयों पर ले जाने वाले व संपूर्ण भारत को अखंडता व एकता के सूत्र में बांधने वाले लौह पुरुष सरदार पटेल ने स्वतंत्र भारत के लिए जो सपना देखा था, अपना दल उसे साकार करने का काम कर रहा है। सर्वसमाज को बिना किसी भेदभाव के उनकी सोच पर चलने से ही भारत का विकास संभव है। सभी कार्यकर्ताओं ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हसन कोही, जिला महामंत्री संजय गुप्ता, तरुण शर्मा, राजन सिंघल, मोहित गोयल, कुलदीप त्यागी, राधे यादव, अमीर गानिम, मोहसिन चौधरी, अब्बास जैदी, काजी तजकीर, असद सिद्दीकी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।