{"_id":"5b8447e842c79246435d7859","slug":"141535395816-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई
मोरना। ककरौली में जानसठ मार्ग पर स्थित शांति देवी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। प्रधानाचार्या शैल कौशिक ने बच्चों को पेट में होने वाले अनेक प्रकार के कृमियों व उनसे होने वाले नुकसान तथा लक्षण के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। शरीर के सभी रोग पेट से प्रारंभ होते हैं। इसलिए पेट में कृमियों का होना सेहत के लिए घातक होता है। इस मौके पर विद्यालय निदेशक कृष्णपाल सिंह, प्रबंधक विजया राणा भी उपस्थित रहे।
किसान यात्रा को सफल बनाने का आह्वान
मोरना। भाकियू संगठन ने सक्रियता दिखाते हुए क्षेत्र में पुन: अपनी पकड़ को मजबूत करना प्रारंभ कर दिया है। इसी को लेकर भाकियू द्वारा भोकरहेड़ी के नगराध्यक्ष व नगर उपाध्यक्ष को मनोनीत किया गया। सितंबर माह में आयोजित किसान यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
कस्बा भोकरहेड़ी में बरला बसेड़ा मार्ग पर स्थित पूर्व सभासद के आवास पर पहुंचे भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने चौधरी उदयवीर सिंह को नगर अध्यक्ष व प्रवीण कुमार को नगर उपाध्यक्ष मनोनीत करते हुए भाकियू की टोपी पहनाई तथा आगामी सितंबर माह में आयोजित किसान यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर भाजपा व लोकदल कार्यकर्ताओं ने भाकियू में अपना विश्वास जताते हुए समर्थन देने की घोषणा की। बैठक में जिलाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर लड़ने की बात कही तथा आपसी मतभेद भुलाकर गांव के झगड़े गांव में ही निपटाने पर बल दिया। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष योगेश शर्मा, कैप्टन ज्ञानेंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार, बालेंद्र सिंह, हरवीर बाबा, राजसिंह, रामपाल नेता, हवा सिंह, कंवरपाल, महक पाल प्रधान, मदन, नेपाल सिंह, इकबाल सिंह आर्य, कल्लू लंबरदार, मुजफ्फर हुसैन, मोहम्मद साबिर, मतलूब अली, उवैश, सलीम, आस मौहम्मद, मोहम्मद सुहैल, नितिन, प्रताप, सतपाल, सुदेश, प्रमोद आदि मौजूद रहे।