{"_id":"5b5f61404f1c1b50748b811e","slug":"141532977472-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवचौक पर कांवड़ कंट्रोल रुम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवचौक पर कांवड़ कंट्रोल रुम का शुभारंभ
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवचौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों का सैलाब बढ़ने के साथ ही शिवचौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम का डीएम और एसएसपी ने उद्घाटन किया। आंधा घंटा इंतजार करने के बाद शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी उद्घाटन से पहले चले गए।
कांवड़ की तैयारियों को लेकर नाराज भाजपा नेता और डीएम के बीच तल्खी कांवड़ कंट्रोल रूम के उद्घाटन के दौरान भी नजर आई। नाराज भाजपा नेता अव्यवस्थाओं को लेकर शासन में शिकायत कर चुके हैं। सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी को कंट्रोल रुम में उद्घाटन के लिए शाम साढ़े पांच बजे बुलाया था। डीएम राजीव शर्मा के समय से नहीं आ पाने के कारण उद्घाटन में देरी हो गई। आधा घंटा से अधिक तक भाजपा नेताओं ने इंतजार किया। इसके बाद दोनो नेता चले गए। लगभग सात बजे डीएम शिवचौक पहुंचे और उन्हीं के साथ एसएसपी अनंतदेव भी पहुंच गए। दोनों अधिकारियों के साथ सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा उद्घाटन के अवसर पर मौजूद रहे।
पूरे शहर पर रहेगी नजर
मुजफ्फरनगर। कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे शहर पर नजर रहेगी। शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से कांवड़ यात्रा की व्यवस्था पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। यदि कोई कांवड़ियां अपने साथी से बिछड़ जाता है तो उसकी सूचना भी यहीं से जारी होगी।