{"_id":"5b43af784f1c1ba64e8b4ca5","slug":"141531162488-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 अगस्त को होंगे सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 अगस्त को होंगे सामूहिक विवाह
Updated Tue, 10 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने समाज कल्याण विभाग में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने यह भी बताया कि सामूहिक विवाह योजना का कार्यक्रम अब 27 अगस्त को होगा। विवाह के लिए सरकार से पैसा आ चुका है।
विकास भवन सभागार में जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति एवं पेंशन योजनाओं की समीक्षा के दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वृद्धावस्था योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2018-19 में 951 लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृति की कार्यवाही पूर्ण की जा चुकी है। 1651 का सत्यापन अभी नहीं हो पाया है। निराश्रित महिला पेंशन योजना में विधवा पेंशन के अंतर्गत कुल 20 हजार 477 पेंशन स्वीकृत है, इस वर्ष ग्रामीण क्षेत्र के 1096 तथा शहरी क्षेत्र 150 लाभार्थियों को नयी पेंशन की स्वीकृति दी गई। दिव्यांग पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए बताया कि कुल 13 हजार 136 पेंशन स्वीकृत है उक्त योजना के अंतर्गत पोर्टल पर 779 लाभार्थियों का डाटा स्वीकृति को लंबित है।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार उत्पीड़न योजना की समीक्षा की। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2018-19 में 250 लाख का बजट आवंटित हो गया है। सभी विकास खंड अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम तीन लाभार्थी को चिह्नित किया जाना सुनिश्चित किया जाये। सामूहिक विवाह 27 अगस्त को होंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त बीडीओ एवं एडीओ एवं अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
एसपीओ दिवाकर शर्मा का मेरठ तबादला
मुजफ्फरनगर। सीनियर अभियोजन अधिकारी दिवाकर शर्मा का मेरठ तबादला हो जाने पर उन्हें अभियोजन कार्यालय में विदाई दी गई। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक के अलावा सभी अभियोजन अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इनके अलावा अभियोजन अधिकारी योगेश सागर का भी तबादला सहारनपुर हो गया। उन्हें भी विदाई दी गई।