{"_id":"5b0710044f1c1ba76e8b4721","slug":"141527189508-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 11 घायल
Updated Fri, 25 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ।
शुक्रताल से गंगा स्नान करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का गुल्ला टूटने से पलट गई। जिससे 11 श्रद्धालु घायल हो गए।
बृहस्पतिवार को सिखेड़ा क्षेत्र के गांव मोधपुर निवासी शुक्रताल से गंगा स्नान करके ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। जैसे ही श्रद्धालुओं से ट्रैक्टर ट्रॉली गांव काटका गंगनहर पुल के पास पहुंची तो ट्रॉली का ट्रैक्टर से गुल्ला निकल गया। जिससे ट्रॉली कुछ दूरी पर जाकर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। ट्रॉली के पलटते ही महिलाओं की चीख पुकार निकली। वहां से गुजरने वाले ग्रामीणों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को खाई से बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में श्रद्धालु सुदेश, अनीता, सरस्वती, अंजलि, गुमराह, करण सिंह, कपिल, आशु, रामपाल आदि घायल हुए। जिनमें से चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल सुदेश, अनीता, कपिल, आशु, कर्मसिंह व अंजलि को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।